हाईकोर्ट बार ने कोर्ट शिफ्टिंग मामले में भगत सिंह कोश्यारी के कदम को सराहा। कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी मददगारों का आभार जताया…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक बैठक कर हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजने पर आभार जताया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे उस पत्र जिसमें उत्तराखण्ड राज्य में आम जनता के बीच सामंजस्य बनाने व राज्य के निवासियों को एक माला में पिरोने के लिये उच्च न्यायालय को नैनीताल से स्थानान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में जनमत संग्रह जैसी प्रथा से बचने के लिए सुझाव दिये जाने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही उच्च न्यायालय को नैनीताल से अन्यत्र स्थानान्तरण न किये जाने का अपना सुझाव देने की भी प्रशंसा की।
बार एसोसिएशन ने विधायक सरिता आर्या, सभी सांसद, विधायक, समस्त बार एसोसिएशन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और इस प्रकरण में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का साथ दिया देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी आभार जताया है।
इस बैठक का संचालन महासचिव सौरव अधिकारी ने किया। बैठक में प्रसन्ना कर्नाटक, कान्ती राम, मंयक पाण्डे, शीतल सेलवाल, कौशल पाण्डे, दिगविजय सिंह बिष्ट, प्रकाश पेटशाली आदि उपस्थित रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts