शादी कर नैनीताल पहुंचे अभिनेता करन शर्मा। कैंची दर्शनों के बाद आज जाएंगे माँ के दरबार।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- भारतीय टेलीविज़न की दुनिया के उभरते अभिनेता करन शर्मा इनदिनों अपनी नवविवाहिता पत्नी पूजा सिंह के साथ नैनीताल के दौरे पर हैं। कैंची धाम के दर्शनों के बाद दोनों ने मॉल रोड का आनंद लिया और रविवार को वो माँ नयना देवी के दर्शनों के बाद नैनीझील में नौकायन करेंगे।नैनीताल की मॉल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- भारतीय टेलीविज़न की दुनिया के उभरते अभिनेता करन शर्मा इनदिनों अपनी नवविवाहिता पत्नी पूजा सिंह के साथ नैनीताल के दौरे पर हैं। कैंची धाम के दर्शनों के बाद दोनों ने मॉल रोड का आनंद लिया और रविवार को वो माँ नयना देवी के दर्शनों के बाद नैनीझील में नौकायन करेंगे।
नैनीताल की मॉल रोड में घूमते हुए भारतीय टेलीविज़न के कलाकार करन शर्मा और उनकी पत्नी पूजा सिंह मीडिया के कैमरे में अचानक कैद हो गए। करन को आपने प्यार का बंधन, बा बहू और बेबी, सपनों से भरे नैना, बंदिनी, पवित्र रिश्ता, एक नई पहचान जैसे टी.वी.शो में देखा होगा। इसके अलावा करन, स्टार प्लस के धारावाहिक ‘मोही’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने दिल जो भी कहे आदि फिल्मों में भी काम किया है। वो, पुरुष वर्ग में आई.टी.ए.सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुने जा चुके हैं। करन का जन्म 6 मार्च 1981 को देहरादून में हुआ था। करन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा(एन.एस.डी.)से अंग्रेजी और कन्नड़ नाटकों में अभिनय कर की।
करन ने पूजा सिंह के साथ दूसरी शादी की और दोनों इनदिनों नैनीताल की सैर पर आए हैं। कारण ने बताया कि वो कैंची धाम दर्शनों के लिए गए थे और अब माँ नयना देवी मंदिर जाएंगे। इसके बाद झील में नौकायन का आनंद उठाएंगे। करन के साथ उनके पारिवारिक मित्र कविता साह गंगोला का परिवार भी दिखा।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts