हाइवे में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार में लगी आग। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड में रामनगर के हाईवे में खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टी से बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।नैनीताल जिले में रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित नैशनल हाईवे(एन.एच.309)पर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड में रामनगर के हाईवे में खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टी से बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
नैनीताल जिले में रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित नैशनल हाईवे(एन.एच.309)पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हुंडई की औरा कार में आग लग गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग को बुझाया। 20 मिनट से ज्यादा समय की मशक्कत के बाद, तीनों सवारियों को निकाला गया। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज ने बताया की गंभीर रूप से घायल दो युवकों को ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts