सी.एम.धामी ने कहा प्रदेश की समस्याओं को एक कैलेंडर में दर्ज कर बिना बैठकों के हल किया जाएगा। जानिए क्या हैं ये समस्याएं…?

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वनाग्नि, मॉनसून की आपदा, पेयजल संकट, जलभराव, मलेरिया, डायरिया, बर्फबारी और ठंड से नुकसान आदि सभी आपदाओं को अलग अलग इवेंट मानते हुए एक कैलेंडर में दर्ज किया जाएगा। कैलेंडर में चढ़े इवेंट स्वतः समाधान की तरफ चले जाएंगे और सम्बन्धित विभाग इन समस्याओं का एक नीतिगत तरीके से निराकरण करेंगे।
नैनीताल स्थित नैनीताल क्लब सभागार में आज मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने चर्चाओं के बीच पत्रकारों को जानकारी दी कि वो एक कैलेंडर बनाने जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश के सभी इवेंट रिकॉर्ड किये जाएंगे। इन एवेंटो का समय से सामना कर इसका हल या समाधान निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री के इस कैलेंडर में वनाग्नि, मॉनसून की आपदा, पेयजल संकट, जलभराव, मलेरिया, डायरिया, बर्फबारी और ठंड से नुकसान आदि जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन सब ईवेंटो के लिए पहले से बैठकों के दौर पर रोक लगेगी और एक सिस्टम के तहत इसे स्वतः लागू कर समाधान और निस्तारण किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts