त्योहारी सीजन के मद्देनजर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी से मल्लीताल बाजार में अफरातफरी। चालान किये…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में त्योहारी सीजन को देखते हुए कच्चा माल बेचने और मिठाई की दुकानों में आज एफ.एस.एस.ए.आई., प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। टीम ने फूड सैम्पल लेने के साथ ही गंदगी और किचन में निर्माण सामग्री मिलने पर व्यापारी का चालान काटा।नैनीताल में मल्लीताल की बाजार में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में त्योहारी सीजन को देखते हुए कच्चा माल बेचने और मिठाई की दुकानों में आज एफ.एस.एस.ए.आई., प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापेमारी की। टीम ने फूड सैम्पल लेने के साथ ही गंदगी और किचन में निर्माण सामग्री मिलने पर व्यापारी का चालान काटा।
नैनीताल में मल्लीताल की बाजार में शनिवार शाम फ़ूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एफ.एस.एस.ए.आई.)विभाग ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर छापेमारी की। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त की तरफ से आए निर्देश और डी.एम.के आदेशों के क्रम में बीते रोज हल्द्वानी और रामनगर और आज भीमताल, भवाली और नैनीताल की मल्लीताल बाजार की चेकिंग की जा रही है। इसमें मुख्यतया खोया, पेठा, बतासे, पतिसा और मिठाई आदि को चैक किया जा रहा है। टीम ने बाजार के कुछ रैस्टोरेंटों में फ़ूड सैम्पलिंग की और राशन की दुकानों में बिक रहे समान को भी चैक किया। टीम ने दुकानन कि साफ सफाई और वहां चलते निर्माण कार्य पर भी चालानी कार्यवाही की है। ये भी बताया कि मिठाई जैसी खाने की वस्तुओं पर डेट(तारीख)मेंशन करने की बाध्यता को विभाग ने खत्म कर दिया है। कहा कि सैम्पल फेल होने पर 3 से 5 लाख तक कि पैनल्टी का प्रावधान है। इस मौके पर उनके साथ नायाब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, एस.आई.प्रियंका मौर्या समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बाईट :- अभय कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

Also Read This

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

Related Posts