नैनीताल के जंगलों में आग का तांडव। आई.टी.आई.का पुराना भवन भी जला।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज नैनीताल से समीप पाइंस के जंगलों में भीषण आग लग गई, जिसमें जंगल का एक बड़ा हिस्सा और आई.टी.आई.का भवन आंशिक रूप से जल गया।नैनीताल में लड़ियाकांटा का जंगल भी आग की भेंट चढ़ा हुआ है। जंगल में आग देख […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज नैनीताल से समीप पाइंस के जंगलों में भीषण आग लग गई, जिसमें जंगल का एक बड़ा हिस्सा और आई.टी.आई.का भवन आंशिक रूप से जल गया।
नैनीताल में लड़ियाकांटा का जंगल भी आग की भेंट चढ़ा हुआ है। जंगल में आग देख स्थानीय लोगों ने दमकल और वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम जंगल मे लगी आग को बुझाने पहुंची। पाइंस के जंगलों में आग ने आई.टी.आई.के वर्षो पुराने भवन को भी अपनी चपेट में ले लिया। भवन का एक हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। आग के कारण नैनीताल से भवाली को जाने वाली सड़क में घना धुआं भर गया है जिससे वहां घंटों तक वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। तेज हवाओं के चलते दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में घन्टो की मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगो का कहना है कि जंगल में आग लगने के बावजूद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts