प्रतिष्ठित ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज़। ओलंपियन ज़फर इकबाल रहे मौजूद…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में आज देश की सबसे पुरानी प्रतियोगिता में से एक ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। आज ऑल इंडिया ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में बलरामपुर और काशीपुर की टीमें रही विजेता।
नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में पत्रतिष्ठित ऑल इंडिया ट्रेड्स कप प्रतियोगिता आयोजन हुई। इस 99वीं प्रतियोगिता में देशभर की लगभग 50 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हॉकी नेशनल बोर्ड कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार मधुक और विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन जफर इकबाल और आई.आर.एस.रुडोल्फ डिसूजा रहे। आज शाम उद्धाटन मुकाबला रामपुर और बलरामपुर व दूसरा मुकाबला काशीपुर और गोंडा के बीच खेला गया। इसमें बलरामपुर और काशीपुर विजयी रहे। डी.एस.ए.के इस खेल मैदान में 1922 से ऑल इंडिया ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान का मुल्तान हॉकी क्लब भी प्रतिभाग कर चुका है। इस मौके पर डी.एस.ए.सचिव अनिल गढि़या, हॉकी सचिव आलोक चौधरी, पूर्व डी.एस.ए.सचिव जी.एल.साह और राजेंद्र रावत, सी.एल.साह, मुकुल जोशी, विनोद साह, मनोज बिष्ट, रवि जोशी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts