हाईकोर्ट की युवा अधिवक्ता की काशीपुर में आत्महत्या मामले में लव जिहाद का एंगल। संगठनों ने गंभीर आरोप लगाए…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में काशीपुर की एक छात्रा की आत्महत्या के पीछे परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद को मुख्य कारण बताया है। उन्होंने इसे एक नैकसेस बताया और लिव-इन में रहने वालों का सत्यापन करने की मांग उठाई है।दरअसल काशीपुर की रहने वाली एक युवती ने बीते रोज आत्महत्या कर ली थी। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में काशीपुर की एक छात्रा की आत्महत्या के पीछे परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद को मुख्य कारण बताया है। उन्होंने इसे एक नैकसेस बताया और लिव-इन में रहने वालों का सत्यापन करने की मांग उठाई है।
दरअसल काशीपुर की रहने वाली एक युवती ने बीते रोज आत्महत्या कर ली थी। युवती ने हाल में ही उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस शुरू की थी। युवती के इस कदम को हत्या का नाम देकर उसके परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया और कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युवती की आत्महत्या को हत्या बताया गया और इसका आरोप नैनीताल में रहने वाले अनस नाम के युवक पर लगाया। बताया गया कि अनस बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल के पीछे एक कमरे में रहता है, जहां उसने मृतक के अलावा दो अन्य कॉलेज की युवतियों को बहला फुसलाकर रखा है। संगठनों ने आरोपी की गरफ्तारी के लिए पुलिस से लिखित शिकायत की है और शहर में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों की जांच करने की मांग की है। ये भी आरोप लगाया गया कि 20 वर्षीय मृतका को बीते लंबे समय से ब्लैकमेल और परेशान किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने काशीपुर के अपने घर में आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा ल्ईईया।

बाइट :- नितिन कार्की, सदस्य हिंदूवादी संगठन।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts