माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा का पूजा अर्चना के बाद आगाज़। ब्रह्ममूर्त में प्राणप्रतिष्ठा के बाद दर्शनों के लिए खोला।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल का प्रतिष्ठित माँ नन्दा देवी महोत्सव ब्रह्ममूर्त में पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ ही भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया है। भक्तों ने माँ नंदा सुनंदा के जयकारों के साथ आशीर्वाद लिया। माँ के भक्त, माँ को बकरे का प्रसाद चढ़ाने के लिए लाए, जिन्हें […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल का प्रतिष्ठित माँ नन्दा देवी महोत्सव ब्रह्ममूर्त में पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ ही भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया है। भक्तों ने माँ नंदा सुनंदा के जयकारों के साथ आशीर्वाद लिया। माँ के भक्त, माँ को बकरे का प्रसाद चढ़ाने के लिए लाए, जिन्हें पूजा कर नियमानुसार काटने के लिए भेज दिया गया।
नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर परिसर में सदियों से चला आ रहा माँ नन्दा और माँ सुनंदा महोत्सव आज से शुरू हो गया है। आठ सितंबर को मूर्ति निर्माण सामग्री के रूप में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए एक टीम धूमधाम से रवाना की गई, जो नौ को लौटी और दस तारीख को मूर्ति निर्माण हुआ। आज सवेरे मूर्ति का अनावरण कर दिया गया। यहां ब्रह्ममूर्त में माँ की प्रतिमा की भव्य पूजा अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई और फिर उसे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। मंदिर के आसपास दर्शनों के लिए भक्तों की कतार देखने को मिली। भक्तों ने माँ नंदा सुनंदा के जोरदार जयकारों के साथ माँ का स्वागत किया। माँ अब पंद्रह तारीख की सुबह तक यहां विराजमान रहेंगी और पंद्रह तारीख को नगर भ्रमण के बाद नैनीझील में विसर्जित कर दी जाएंगी।
कुछ श्रद्धालु मनोकामना मांगते हुए बली के लिए बकरे की पूजा कराने के लिए भी पहुंचे थे।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts