ज़ू शटल सेवा के लिए दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन का सफल ट्रायल। आर.टी.ओ.समेत अन्य लोग आराम से पहुंचे ज़ू…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में आज ज़ू शटल सेवा के लिए दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी का सफल ट्रायल किया गया। इस गाड़ी में खुद आर.टी.ओ.आर.टी.ओ.प्रवर्तन और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य सवारियां बैठकर ज़ू पहुंची।नैनीताल में बीती 31 मई को ज़ू शटल सेवा का टेंडर समाप्त होने के बाद दूसरी बेहतर सेवा के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में आज ज़ू शटल सेवा के लिए दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी का सफल ट्रायल किया गया। इस गाड़ी में खुद आर.टी.ओ.आर.टी.ओ.प्रवर्तन और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य सवारियां बैठकर ज़ू पहुंची।
नैनीताल में बीती 31 मई को ज़ू शटल सेवा का टेंडर समाप्त होने के बाद दूसरी बेहतर सेवा के उद्देश्य से जिलादिकारी वंदना सिंह ने आर.टी.ओ.को योग्य इलेक्ट्रिक गाड़ी तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी। रविवार 2 जून को एम.जी.की 3+1 सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल सफल रहा था। आज इस 5+1 एपेक्ट्रिक सायरा गाड़ी का ट्रायल लिया गया। ये गाड़ी सायरा इलेक्ट्रिक ऑटो लिमिटेड कंपनी की है जो 5000 व्हाट की ए.सी.मोटर लगी है, इसमें 400 एम्पियर का ऐसी कंट्रोलर लगा है। ये 7 से 8 घंटे की चार्जिंग में 40 से 50 किलोमीटर तक लोड लेकर आराम से चलती है। कंपनी के हरमन गिल ने बताया कि एक फूल चार्जिंग में ये इलेक्ट्रिक वाहन 25 से तीस राउंड लगा लेगा। बताया कि बैटरी केवल ऊपर जाने में लगेगी और गाड़ी नीचे बिना बैटरी इस्तेमाल किए ही चली जाएगी। इस मौके पर आर.टी.ओ.संदीप सैनी, आर.टी.ओ.प्रवर्तन नंद किशोर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट और हारून खान ‘पम्मी’मौजूद थे। गाड़ी को रूसी बाईपास से नारायण नगर होते हुए मनुमहारानी तिराहा और फिर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक लाया गया। यहां गाड़ी को चार्ज किया गया और फिर मॉल रोड होते हुए इंडिया होटल से जी.बी.पन्त उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान ‘ज़ू’ ले जाया गया। गाड़ी की सफलता से सभी खुश दिखे।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts