माँ नंदा के डोले में रेलिंग टूटने से नैनीझील में लोगों के गिरने का वीडियो आया सामने। देखिये कितना बड़ा हादसा टला…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में माँ नंदा देवी के भव्य डोले के दौरान नैनीझील की रेलिंग टूटने से झील में गिरे आधा दर्जन लोगों का वीडियो अब तेजी से वाइरल हो रहा है। वीडियो में झील से इन लोगों को बाहर निकालते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। गिरने वालों में एक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में माँ नंदा देवी के भव्य डोले के दौरान नैनीझील की रेलिंग टूटने से झील में गिरे आधा दर्जन लोगों का वीडियो अब तेजी से वाइरल हो रहा है। वीडियो में झील से इन लोगों को बाहर निकालते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दिख रहे हैं। गिरने वालों में एक महिला भी थी।
नैनीताल में बीती 8 तारीख से नंदा देवी महोत्सव शुरू हुआ और 15 तारीख को माँ के डोले के नगर भ्रमण के साथ ही महोत्सव सम्पन्न हुआ। रविवार को डोला दोपहर में माँ नयना देवी मंदिर परिसर से निकलकर लोवर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल की तरफ जा रहा था। इस दौरान ग्रैंड होटल के नीचे सक्रिय मार्ग में डोले में शामिल लोगों के भार से दर्शनों के लिए आए भक्त दब गए और भार बढ़ने से रेलिंग टूटकर झील में जा गिरी। रेलिंग के साथ कई दर्शक और भक्त भी झील में जा गिरे, जिन्हें डोले में शामिल युवकों ने हाथ पकड़कर समय रहते बाहर निकाल लिया।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts