बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से नाराज़ युवाओं ने नैनीताल में जुलूस निकालकर की जोरदार नारेबाजी।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर नैनीताल की मॉलरोड में युवाओं का खौला खून। हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल पंत पार्क से मालरोड होते हुए तल्लीताल गांधी स्मारक तक निकाली रैली।बांग्लादेश के हालात बद से बत्तर होते जा रहे है। वहां हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर नैनीताल की मॉलरोड में युवाओं का खौला खून। हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल पंत पार्क से मालरोड होते हुए तल्लीताल गांधी स्मारक तक निकाली रैली।
बांग्लादेश के हालात बद से बत्तर होते जा रहे है। वहां हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। इससे नाराज हिंदूवादी संगठनों ने एक जुलूस का आयोजन किया। नैनीताल के ‘जय श्री राम सेवा दल’, ‘हनुमान भक्त’ और ‘विश्व हिंदू परिषद’ जैसे संगठनों ने बांग्लादेश में हिन्दुओ की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई। शाम 5 बजे युवा पंतपार्क में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए निकले। जुलूस मालरोड होते हुए तल्लीताल गांधी मूर्ति तक पहुंचा और वहां एक आमसभा के बाद सम्पन्न हो गया। रैली में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दैरान रैली निकालते लोगो ने भारत सरकार से मांग की है कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से वार्ता कर हिन्दुओ को सुरक्षित रखने की बात करे और जिस तरह का माहौल बांग्लादेश में बना हुआ है उसे रोका जाए। भारत से बांग्लादेशियों और रोहिंज्ञाओं को बाहर करें और इसपर एक कड़ी नीति तैयार करे।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts