नैनीताल पहुंची मुख्यसचिव ने कहा सी.एम.के निर्देशों पर 15सितंबर से सड़कें गड्ढा मुक्त। नवंबर तक निकाय चुनाव…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल पहुंचकर मीडिया से कहा कि सी.एम.के सख्त निर्देशों के बाद बरसात समाप्त होने के साथ ही 15 सितंबर के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। निकाय चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय की संस्तुति के बाद नवंबर तक निकाय चुनाव कराने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल पहुंचकर मीडिया से कहा कि सी.एम.के सख्त निर्देशों के बाद बरसात समाप्त होने के साथ ही 15 सितंबर के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। निकाय चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय की संस्तुति के बाद नवंबर तक निकाय चुनाव कराने के मकसद से तेजी के साथ काम शुरू कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस, महिला सुरक्षा संबंधी मामले आने पर पहले मुकदमा दर्ज करेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि महिलाओं के मामले में केस बढ़ना तो सकारात्मक(पॉजिटिव)साइन हैं, क्योंकि महिलाएं हिम्मत करके सामने आ रही हैं। पुलिस की संवेदनशीलता के साथ चार्जशीट दाखिल हो रही हैं और मामले न्यायालय में चल रहे हैं।
सवेरे देहरादून से हैलीकॉप्टर से नैनीताल पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सीधे ए.टी.आई.पहुंची, जहां उन्होंने पत्रकारों के साथ एक छोटी मुलाकात की। उच्च न्यायालय की एक मीटिंग में शामिल होने आई मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ कमिश्नर दीपक रावत, डी.एम.वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रहलाद नारायण मीणा, एस.डी.एम.प्रमोद कुमार, एस.पी.क्राइम हरबंस सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts