एस.डी.एम.पहुंचे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र। मुनादी कर नाले गधेरों से दूर सुरक्षित रहने को कहा।

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में बरसात के रैड अलर्ट के चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर संवेदनशील सात नंबर क्षेत्र के नागरिकों को मुनादी कर अलर्ट रहने को कहा। इसके साथ ही एस.डी.एम.ने भूस्खलन प्रभावित संवेदनशील चार्टन लॉज क्षेत्र में जाकर प्रभावितों से वार्ता की और उन्हें सुरक्षित जगह शिफ्ट किया।नैनीताल […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में बरसात के रैड अलर्ट के चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर संवेदनशील सात नंबर क्षेत्र के नागरिकों को मुनादी कर अलर्ट रहने को कहा। इसके साथ ही एस.डी.एम.ने भूस्खलन प्रभावित संवेदनशील चार्टन लॉज क्षेत्र में जाकर प्रभावितों से वार्ता की और उन्हें सुरक्षित जगह शिफ्ट किया।
नैनीताल में बीती दो जुलाई से लगातार बरसात हो रही है। बरसात हर 24 घंटे में 95एम.एम., 25एम.एम., 19एम.एम., 117एम.एम.हो रही है। नैनीताल में कई जगहों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है । इसमें, बलिया नाला, डिग्री कॉलेज, चार्टन लॉज, नयना पीक, डोरथी पीक, शेर का डांडा समेत कुछ अन्य जगह भूस्खलन प्रभावित हैं। बीते वर्ष चार्टन लॉज में एक मकान भरभरा कर गिर गया था। इसके बाद बीती तीन जुलाई को इस जगह से प्रशासन ने 18 परिवारों को घर खाली करने की चेतावनी भरा नोटिस भिजवा दिया। आज खुद एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने संवेदनशील मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से बात की और एस.डी.आर.एफ.कि मदद से 10 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सभी परिवार अपने रिश्तेदारों अथवा किराए के मकानों में शिफ्ट होने लगे हैं। तहसील कर्मियों ने अलर्ट का हवाला देते हुए लोगों को सुरक्षित जगहों में रहने और नाले गधेरों से दूर रहने को कहा।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts