नैनीताल में सैन्ट जोसफ के पूर्व छात्र कीर्ति आनद सिंह ने मोदी 3.0 में मंत्रीपद की शपथ ली। स्कूल से जुड़े लोग खुश…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के सैन्ट जोसफ कॉलेज के पूर्व छात्र कीर्ति वर्धन सिंह ने मोदी 3.0सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। कीर्ति वर्धन के मंत्री बनने पर स्कूल प्रबंधन और पूर्व छात्रों ने खुशी जताई है।नैनीताल में तल्लीताल के सैन्ट जोसफ कॉलेज के 1980 के छात्र कीर्ति वर्धन सिंह ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के सैन्ट जोसफ कॉलेज के पूर्व छात्र कीर्ति वर्धन सिंह ने मोदी 3.0सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। कीर्ति वर्धन के मंत्री बनने पर स्कूल प्रबंधन और पूर्व छात्रों ने खुशी जताई है।
नैनीताल में तल्लीताल के सैन्ट जोसफ कॉलेज के 1980 के छात्र कीर्ति वर्धन सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ली। उन्होंने, वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जे.पी.नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, सुब्रमण्यम जयशंकर, निर्मला सीतारमण, चिराग पासवान और जीतनराम मांझी समेत कुल 72 सांसदों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गोंडा से लगातार तीसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए 58 वर्षीय कीर्ति वर्धन सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कीर्ति वर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह भी सांसद रह चुके हैं। कीर्ति को पी.एम.नरेंद्र मोदी का नजदीकी माना जाता है। बताया जाता है कि कीर्ति वर्धन को खुद नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बुलाया था। 1998 में कीर्ति वर्धन ने सपा के टिकट में सांसद का चुनाव लड़ा और दिग्गज भाजपा नेता बृजभूषण सिंह को हराकर संसद में प्रवेश किया। वो 2014 में भाजपा के टिकट पर सांसद का चुनाव जीते। इसके बाद उन्होंने 2019 और अब 2024 में चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई है। कीर्ति वर्धन सिंह का जन्म 1966 में लखनऊ के मनकापुर तालुकदारी के राजा आनंद सिंह और रानी वीणा सिंह के घर हुआ था। कीर्ति ने नैनीताल के सैन्ट जोसफ कॉलेज के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.एस.सी.की डिग्री हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर सैन्ट जोसफ(सैम)ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के सदस्यों ने हर्ष जताया है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts