मैदानों की भीषण गर्मियों में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए युवाओं की पहल। बेजुबानों के गले हुए तर…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में कालाढूंगी की भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए कुछ युवा आगे आए हैं। उन्होंने जगह जगह पानी के टैंक लगाकर असहाय बेजुबानों की प्यास बुझाने का प्रयास किया है।सम्पूर्ण भारत में गर्मी का प्रकोप फैला हुआ है और ऐसे में ऊत्तराखण्ड का मैदानी क्षेत्र भी इससे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में कालाढूंगी की भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए कुछ युवा आगे आए हैं। उन्होंने जगह जगह पानी के टैंक लगाकर असहाय बेजुबानों की प्यास बुझाने का प्रयास किया है।
सम्पूर्ण भारत में गर्मी का प्रकोप फैला हुआ है और ऐसे में ऊत्तराखण्ड का मैदानी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। मनुष्यों के साथ पशु पक्षी भी इस अत्यधिक गर्मी के समय पानी के प्यासे हो जाते हैं। पानी की उचित जगह नहीं मिलने से वो असहज, बीमार और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में कालाढूंगी के कुछ युवक इन बेजुबानों का सहारा बनकर आगे आए हैं। कालाढूंगी के इन युवकों ने जगह-जगह बेजुबान जानवरों के लिए प्याऊ लगाकर एक सराहनीय पहल की है। कालाढूंगी के मयंक गुप्ता ने अपने साथियों संग प्यासे पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कालाढूंगी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्याऊ लगाए हैं। मयंक का कहना है कि इस तपती गर्मी ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है, जिससे ये बेजुबान जानवर भी अछूते नहीं है। उन्होंने मकसद बनाया है कि कोई भी बेजुबान पशु पक्षी पानी के लिए ना भटके और प्यास से अपनी जान ना गवाएं। इस कारण उन्होंने अपने संसाधनों से जगह जगह पानी के वाटर टैंक लगाकर उसमें इन पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की है, जिसे समय समय पर भर दिया जाता है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts