मस्जिद चौराहे पर लंगूरों का हंगामा। महिला का धक्का लगने से सिर फटा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तब अफरातफरी मच गई जब आपसी विवाद के बाद लगूरों के एक समूह ने पर्यटक और स्थानीय लोगों को धक्का मारना शुरू कर दिया। लंगूर के धक्के से एक महिला पर्यटक बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।नैनीताल में मल्लीताल के मस्जिद चौराहे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तब अफरातफरी मच गई जब आपसी विवाद के बाद लगूरों के एक समूह ने पर्यटक और स्थानीय लोगों को धक्का मारना शुरू कर दिया। लंगूर के धक्के से एक महिला पर्यटक बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
नैनीताल में मल्लीताल के मस्जिद चौराहे पर आज दोपहर बारह बजे लंगूरों का हंगामा देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शी मोहन गाइड ने बताया कि कुछ देर पहले एक लंगूर के बच्चे को बिजली के तारों से करेंट लग गया, जिससे वो अचेत हो गया। इसे देखकर लंगूर असहज हो गए और उन्होंने तांडव मचाना शुरू कर दिया। पहले तो लंगूरों के गुटों में आपस में दौड़भाग की। फिर अचानक एक भीमकाय लंगूर ने मस्जिद से पार्किंग की तरफ जाते मार्ग में दौड़कर महिला पर्यटक पर छलांग लगा दी। इससे महिला दीवार पर जा गिरी और उनके सिर से खून की फुहार छूट गई। ये देखकर वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने महिला को उठाया और सिर से बह रहे खून को दुपट्टे से बांधा। लोगों ने महिला को टैक्सी बाइक से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इस घटना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बड़ी संख्या में जुटी पुलिस ने लंगूरों के हमले से खुद को संभालने के साथ ही लोगों को सतर्क होकर चलने को कहा। पुलिस ने डी.सी.आर.के माध्यम से वन विभाग को भी घटना से सूचित कराया। खबर लिखे जाने तक लंगूर थोड़ा शांत हो गए थे। चिकित्सक ने बताया कि दिल्ली से आई महिला पर्यटक के सिर पर छह टांके लगे हैं।

लंगूरों का हंगामा।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts