यू.पी.के बाहुबली विधायक के परिवार की नैनीताल स्थित भूमि सरकार में निहित। 27.5 नाली जमीन का मामला।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के कठोर भूमि कानून ने बड़ाई यू.पी.के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें। नैनीताल जिले में कैंचीं तहसील के प्रशासक ने राजा भैय्या की पत्नी के नाम दर्ज 27.5 नाली भूमि को सरकार में निहित कर दिया है।ऊत्तराखण्ड में सश्क्त भू-कानून को लेकर राज्य सरकार ने नैनीताल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के कठोर भूमि कानून ने बड़ाई यू.पी.के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें। नैनीताल जिले में कैंचीं तहसील के प्रशासक ने राजा भैय्या की पत्नी के नाम दर्ज 27.5 नाली भूमि को सरकार में निहित कर दिया है।
ऊत्तराखण्ड में सश्क्त भू-कानून को लेकर राज्य सरकार ने नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में बड़ी कार्रवाई की है। बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना में वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह के नाम पर काबिज 27.5 नाली भूमि को राज्य सरकार को निहित कर दी गई है। शुक्रवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार यूपी के विधायक राजा भैय्या ने वर्ष 2007 में बेतालघाट के सिल्टोना में अपनी पत्नी भावनी सिंह के नाम पर 27.5 नाली भूमि स्थानीय निवासी आनंद बल्लभ से खरीदी थी। लेकिन लंबे समय तक 0.555 हेक्टेयर भूमि में किसी प्रकार की खेतीबाड़ी संबंधी कोई भी कार्य नहीं होने के चलते शुक्रवार को पटवारी रवि पांडेय ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ जमीन का मौका मुआयना किया गया। इसके बाद जेडएएलआर एक्ट 1950 की धारा 154 (4) (3) (ख) का उल्लंघन होने पर जमीन में किसी प्रकार का लंबे समय से कृषि कार्य नही होने के चलते जमीन धारा 167 के आधीन राज्य सरकार को 25 जून 2024 निहित की गई हैं। पटवारी ने शुक्रवार को जप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जमीन में कब्जा प्राप्त कर लिया। कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत ने बताया की तहसील के क्षेत्र में खरीदी गई जमीनों की जांच की जा रही हैं। खामियां मिलने उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि यूपी के विधायक की पत्नी के नाम की भूमि को राज्य सरकार को निहित कर दी गई है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts