स्नेक कैचर ने पानी की टंकी से साउथईस्ट एशिया का बर्मी पाइथन रैस्क्यू किया। जानिए कितना खतरनाक रहा रैस्क्यू…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों से वन विभाग ने विश्व का सबसे बड़ा साइज का बर्मी पाइथन(पाइथन बिविटाटस)रैस्क्यू किया है। साउथईस्ट एशिया में पाए जाने वाली इस खूबसूरत स्पिसी का वन विभाग संभालकर इलाज कर रहा है।नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में पटवाडांगर नामक स्थान पर मंगलवार देररात एक पाइथन आने की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों से वन विभाग ने विश्व का सबसे बड़ा साइज का बर्मी पाइथन(पाइथन बिविटाटस)रैस्क्यू किया है। साउथईस्ट एशिया में पाए जाने वाली इस खूबसूरत स्पिसी का वन विभाग संभालकर इलाज कर रहा है।
नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में पटवाडांगर नामक स्थान पर मंगलवार देररात एक पाइथन आने की सूचना वन विभाग को मिली। मनोरा रेंज में पड़ने वाले पटवाडांगर गांव से इस विशालकाय पाइथन को रैस्क्यू करने की जुगत शुरू हुई। वन विभाग की टीम आर.ओ.मुकुल शर्मा के नेतृत्व में रात 11 बजे इस पाइथन को रैस्क्यू करने पहुंची। सांप प्रजाति में विश्व के सबसे बड़े साइज का ये अद्भुत प्राणी गांव में पत्थर की बनी पानी की टंकी में छुपा था। वन विभाग का स्नेक कैचर निमिष दानु सीडी की मदद से गले तक पानी से भरे टैंक में पाइथन को रैस्क्यू करने उतरा। लंबी मशक्कत के बाद निमिष ने इस 60 किलो वजनी पाइथन पर रात 12 बजे काबू पाया और टीम इसे नैनीताल स्थित जी.बी.पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान ले आई। निमिष ने बताया कि इस बिना जहर वाले पाइथन को प्राथमिक इलाज के बाद कालाढूंगी के जंगलों में छोड़ दिया गया। पाइथन को पकड़ने में विभागीय कर्मचारी कृष्णा और चंदन लाल ने भी पत्थर की टंकी में फंसा था। सीडी लगाकर टंकी में उतरा और पाइथन को ज़ू ले जाया गया और फिर

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts