बिग ब्रेकिंग: विधानसभा सत्र को लेकर तारीख का ऐलान

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र को लेकर उत्तराखंड संयुक्त सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्यपाल ने मंगलवार 5 सितंबर को विधानसभा सत्र आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है।

मानसून सत्र 5 सितंबर से 8 सितंबर तक चलेगा, इस दौरान 6 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण विधानसभा में सिर्फ तीन ही दिन सत्र चलेगा।

उत्तराखंड विधानसभा का पिछला ग्रीष्मकालीन सत्र राजधानी गैरसेन में मार्च में हुआ था। इसके बाद 6 महीने में दूसरा विधानसभा सत्र होना अनिवार्य था।

इस मानसून सत्र में सरकार सप्लीमेंट्री बजट भी लाने जा रही है। यह सत्र राजधानी देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts