उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, धनौल्टी में दूसरी बर्फबारी, मैदानी जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

      देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में तेज इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है। टिहरी जिले के धनौल्टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है, जिससे न केवल […]

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में तेज इजाफा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है। टिहरी जिले के धनौल्टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है, जिससे न केवल पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है बल्कि स्थानीय कारोबारियों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में आज कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ-साथ बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के बदले तेवर आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

 

वहीं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने 28 जनवरी को डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, चंडीगढ़ (डीजीआरई) के इनपुट के आधार पर जानकारी दी है कि 29 जनवरी शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और एवलॉन्च की आशंका बनी हुई है। इस पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों को डेंजर लेवल-3 श्रेणी में रखा गया है, जबकि बागेश्वर जनपद डेंजर लेवल-1 में है।

 

पिछले दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर अब पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। राजधानी देहरादून में भी शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। मैदानी इलाकों में कोहरे की स्थिति देखी जा रही है, वहीं सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया है।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts