बिग ब्रेकिंग : अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत। इस दिन तक भारी बारिश का अलर्ट ..

उत्तराखंड के साथ कई राज्यों में भारी बारिश ने सब कुछ उथल पुथल कर दिया है। लेकिन अभी भी इस आफत की बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग 19 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में कहीं-कहीं भारी बरसात की चेतावनी जारी की है, साथ ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों में 18 अगस्त को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।

 मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों में गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं कही हल्के से मध्य भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण यातायात बाधित होने की चेतावनी दी है।

साथ ही कहीं कहीं संपत्तियों के नुकसान की संभावना के अलावा नदी नालों में बरसात तथा जल प्रभाव की समस्या उत्पन्न होने की संभावना भी जताई है।

बात देश की करे तो,देश में अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभव है।

लद्दाख, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts