Weather Update: जानिए मौसम का पुरा हाल। कहां होगी बारिश, कहां बर्फबारी!

उत्तराखंड में आज मंगलवार को पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।

पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 

साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। 

मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में कोहरा छा सकता है जबकि दून में बादल छाए रहेंगे।

शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है। जिससे ठंड में इलाफा हुआ है। 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में कहीं आसमान साफ और कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts