मौसम अपडेट: जानिए होली पर उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में होली के मौके पर मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। साथ ही बताया कि पांच से आठ मार्च तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि उन्होंने 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश दर्ज की जाने की बात कहीं। वहीं मैदानों एवं अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

देहरादून में तापमान 29.6, पंतनगर में 30.4, नई टिहरी में 22.3 और मुक्तेश्वर में 22.2, मसूरी में 20.0 डिग्री दर्ज किया। विभाग के मुताबिक पांच से आठ मार्च तक मौसम प्रदेशभर में शुष्क रहेगा और तापमान 29 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts