घास लेने गई और लौटकर नहीं आई… जंगल में बाघ के हमले से महिला की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी: रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज से बाघ के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है. कटघरिया क्षेत्र के पनियाली जंगल में घास लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया. बाद में उसका क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में बरामद हुआ. घटना के बाद इलाके में दहशत […]

हल्द्वानी:

रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज से बाघ के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है. कटघरिया क्षेत्र के पनियाली जंगल में घास लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया. बाद में उसका क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में बरामद हुआ. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, पनियाली निवासी कमला फर्त्याल रोज की तरह सुबह अकेले जंगल में घास काटने गई थीं. दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर वन विभाग और मुखानी थाना पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. तलाश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर खून के निशान और महिला के कपड़े मिले. करीब दो किलोमीटर भीतर जंगल में उनका शव बरामद हुआ.

 

घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है. मौके पर पहुंचे लोगों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी फतेहपुर रेंज के गांधी आश्रम क्षेत्र के पास घास लेने गई एक अन्य महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया था. उस घटना के बाद विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए कैमरे और पिंजरे लगाए थे.

 

फतेहपुर रेंज के रेंजर प्रदीप अंगोला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बाघ के हमले का प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि फिलहाल जंगल की ओर न जाएं. बाघ को पकड़ने के लिए दोबारा कैमरे और पिंजरे लगाए जाएंगे.

 

लगातार हो रही घटनाओं ने वन क्षेत्र से सटे गांवों में चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं.

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts