धामों में सर्दियों की दस्तक: बदरीनाथ-केदारनाथ ने ओढ़ी सफेद चादर 

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड में देर रात मौसम ने करवट ली और हिमालयी धामों में सर्दियों ने दस्तक दे दी। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों धाम सफेद बर्फ की चादर में लिपट गए हैं। मंगलवार रात से बदरीनाथ धाम में लगातार बर्फ […]

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड में देर रात मौसम ने करवट ली और हिमालयी धामों में सर्दियों ने दस्तक दे दी। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों धाम सफेद बर्फ की चादर में लिपट गए हैं।

मंगलवार रात से बदरीनाथ धाम में लगातार बर्फ गिर रही है। यहां चारों ओर बर्फ दिखाई दे रही है और कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई है। इसी तरह केदारनाथ धाम में भी अचानक मौसम बदलते ही सर्दियों का एहसास लौट आया है। देर रात हुई बर्फबारी के बाद पूरा केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढक गया है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और आसपास की ऊंची चोटियां सफेद बर्फ में नहाने के बाद बेहद मनमोहक और दिव्य दृश्य पेश कर रही हैं। यह कपाट बंद होने (23 अक्टूबर) के बाद सीजन की पहली बर्फबारी है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इधर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडी हवा चलने से सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है। आज भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहने की बात कही गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 4000 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी की वजह से पहाड़ी जिलों में सुबह और शाम शीतलहर का असर परेशान कर सकता है। हालांकि सात से दस नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मंगलवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री ज्यादा होकर 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts