मुनस्यारी में भालू का हमला, महिला की मौत

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र की तेजम तहसील के बोरागांव के कांपा तोक में भालू ने हमला कर एक महिला की जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कांपा तोक निवासी त्रिलोक सिंह की पत्नी 42 वर्षीय बसंती […]

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र की तेजम तहसील के बोरागांव के कांपा तोक में भालू ने हमला कर एक महिला की जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कांपा तोक निवासी त्रिलोक सिंह की पत्नी 42 वर्षीय बसंती देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू ने आकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को यह भी जानकारी दी कि हमला करने के बाद उन्होंने भालू को भागते हुए देखा।

नाचनी कानूनगो बसंत लोहनी ने बताया कि बसंती देवी कांपा तोक में अकेले रहती थीं, जबकि उनके पति और बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम के पूर्व OSD के घर ED की छापेमारी। बेहिसाब नकदी, लग्ज़री घड़िया और सोना बरामद

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी...

एक्शन: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोरी, उत्तरकाशी। 11 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मोरी थाना पुलिस ने ग्राम बरी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को...

Related Posts