विश्व कप विजेता स्नेह राणा को धामी सरकार से 50 लाख का सम्मान

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा को राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर मिली ऐतिहासिक जीत के […]

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा को राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद स्नेह राणा से फोन पर बातचीत की और उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है।

 

सीएम धामी ने कहा कि स्नेह राणा की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

वहीं, स्नेह राणा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि वह देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ खेलती रहेंगी।

Also Read This

वीडियो: शेर सिंह के बाद अब सिपाही अमित कुमार का वीडियो वायरल, विभाग में हड़कंप 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पुलिस जवान शेर सिंह के बाद अब एक अन्य सिपाही अमित कुमार...

बड़ी खबर: देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज । 5.47 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

3 अगस्त से बूथवार विशेष शिविर, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम निर्वाचक नामावलीदेहरादून, 30 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी जनपद देहरादून में मतदाता सूची को...

Related Posts