पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

इसकी भी तो थीम वही है

June 1, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

शिव प्रसाद सेमवाल

जनता ने कुछ सोचा होगा,
मोदी की जो लहर बही है।
सबने सोचा, कुछ तो होगा,
आखिर ये सरकार नई है।।

हरदा के कुनबे से भागी,
आधी तो फिर टीम वही है।
रेता-बजरी-दारू पर,
इसकी भी तो थीम वही है।।

कैंसर के इलाज के दावे,
पेट दरद की गोली से।
कहीं भली है कटुक निबोली,
वादों की इन बोली से।।

वैद्य बदलकर होगा क्या जब,
जड़ी-बूटियां, नीम वही है।
सचिवालय के चौथे तल की,
कुर्सी पर हकीम वही है।।

चप्पा-चप्पा बीजेपी की,
गुण्डागर्दी जारी है।
भय और भ्रष्टाचार से भारी,
‘अब सरकार हमारी है।।’

नए नवेले मुखिया ने जो,
टोलरेंस की बात कही है।
लगता है वो बीजेपी के,
नेता के मन बहुत भई है।।
उत्साही छुटभैये तो फिर,
देखो कितने नॉनसेंस हैं।
ये जो बोले, वही सही है,
वरना जीरो टोलरेंस है।।

चोले बदले परिवर्तन में,
चेहरा-चरित्र-चाल वही है।
आम आदमी के सुख-दुख का,
कोई पुरसाहाल नहीं है।।

कांग्रेस की बी टीम की,
काम की शैली, काज वही है।
लोगों को बहलाने के फिर,
सुर वही है, साज वही है।।

वही पुरानी किचन कैबिनेट,
चूल्हा-चौका दाल वही है।
वही पुराने तौर-तरीके,
तलवारें और ढाल वही है।।

एक ही दरिया-एक नजरिया,
नौका-चप्पू-पाल वही है।
उकसाने को, फुसलाने को,
दाना-चुग्गा-जाल वही है।।

अभी नहीं छूटा जो इनका,
कांग्रेस को कॉपी करना।
दो साल में इनका भी फिर,
होने वाला हाल वही है।।


Previous Post

'वीआईपी घाट' नाम पर विवाद!

Next Post

पांडियन को राजमार्ग घोटाले की सजा!

Next Post

पांडियन को राजमार्ग घोटाले की सजा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • कर्णप्रयाग में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर, 1585 मरीजों ने उठाया लाभ
  • बड़ी खबर: : मौखिक परीक्षा के दौरान प्रोफेसर ने की कई छात्राओं से छेड़छाड़।कॉलेज में हंगामा, प्रोफेसर गिरफ्तार 
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने खिलाड़ियों को दिलाई चॉपर राइड, बोले- I Love SGRRU
  • बड़ी खबर: देवभूमि गोल्ड कप में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें। चमकेंगे IPL स्टार्स..
  • वायरल वीडियो : मेरे होते हुए किसी की औकात नहीं, जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करे।
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!