पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

कृषि मंत्री की आज तक मुख्यमंत्रियों से नहीं बनी । इशारों मे क्या कह गए सुबोध!

January 2, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी के कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे सुबह के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने एक नया खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से आज तक किसी भी कृषि मंत्री की मुख्यमंत्री से नहीं बनी है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहले कृषि मंत्री महेंद्र सिंह माहरा की मुख्यमंत्री तिवारी से बिल्कुल नहीं बनी। दूसरे कृषि मंत्री खुद सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी थे। उनकी भी तत्कालीन मुख्यमंत्रियों से नहीं बनी।

तीसरे कृषि मंत्री  हरक सिंह रावत  की उस वक्त के मुख्यमंत्री हरीश रावत से नहीं बनी ।

अब चौथे कृषि मंत्री के रूप में आज खुद सुबोध उनियाल मौजूद हैं ।किन्तु उन्हें  गर्व है सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री जो खुद इस प्रदेश के कृषि मंत्री रह चुके हैं। लिहाजा वह किसानों का दर्द बेहतर तरीके से जानते और समझते हैं । यही वजह है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में किसानों के हित में अब तक 70 से अधिक निर्णय लिए गए हैं । जिसके बाद पलायन में जरूर कमी आएगी ।

उन्होंने कहा कि पलायन से प्रदेश का राजनीतिक,  सामाजिक और सांस्कृतिक नुकसान हुआ है।  उन्होंने कहा कि पलायन के बाद परिसीमन में पहाड़ों के छह विधायक कम हो गए। जबकि मैदान में छह विधायक बढ़ गए ।

उत्तरकाशी जनपद में भी एक विधायक कम होने से बाल-बाल बच गया। उन्होंने कहा कि राज्य की अवधारणा पहाड़ी प्रदेश के विकास की थी जो पलायन के बाद कहीं नेपथ्य में चली जा रही है । विगत 17 वर्षों में प्रदेश की 15% कृषि योग्य भूमि कम हो गई है। यदि किसानों की स्थिति में और उनकी आय में बढ़ोतरी नहीं की गई तो पलायन का दंश पूरे राज्य को निगल जाएगा।


Previous Post

तो जल्द प्राइवेट हाथों में चली जाएगी एकमात्र दवा कंपनी आई.एम.पी.सी.एल

Next Post

आप भी देखिए : पहली बार फुलफाॅर्म मे दिखे सीएम !

Next Post

आप भी देखिए : पहली बार फुलफाॅर्म मे दिखे सीएम !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप: अंकुश के शतक से हिमाचल ने गोवा को 8 विकेट से हराया
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • डीएम ने सुनी जनता की बात: 129 शिकायतें, तुरंत एक्शन के आदेश
  • बड़ी खबर: राजस्व कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार। पहले दिन से ही चरमराई व्यवस्थाएं..
  • बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!