कॉलेज की 15 छात्राओं का प्रिंसिपल ने किया यौन उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज, प्रिंसिपल फरार

टिहरी गढवाल के लंबगांव थाने में स्थानीय एक इंटर कॉलेज की 15 छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रिंसिपल फरार हो गया है और उसका फोन भी बंद आ रहा है छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल छात्राओं को फेल करने का डर दिखाकर अपने कमरे में बुलाता था और अश्लील हरकतें करता था।

जब छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई तो प्रिंसिपल साफ मुकर गया। बाद में सभी अभिभावक एकजुट होकर स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल गायब हो गया। अभिभावक छात्राओं ने अभिभावकों के साथ थाने जाकर प्रिंसिपल के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। छात्राओं का कहना है कि प्रिंसिपल उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छूता था और गंदी हरकतें करता था। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था।

थाना प्रभारी जयप्रकाश कोहली ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच तथा आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts