छात्रों में हुए संघर्ष की न हो पुनरावृत्ति: एसडीएम

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में अध्ययनरत छात्रों में हुई मारपीट के मामले में एसडीएम ने विधालय का निरीक्षण कर बच्चों की काउंसिलिंग की। उन्होंने विधालय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रभारी प्राचार्य को कहा कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने जवाहर नवोदय विद्यालय पहुँच कर छात्रों की काउंसिलिंग की। उन्होंने छात्रों को कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे एवं अनावश्यक बातों मे न उलझे। एक अच्छा नागरिक बन कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। एसडीएम ने विधालय के प्रभारी प्राचार्य पीके त्रिपाठी को निर्देश दिए कि बच्चों के रहन सहन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष बीएस चौहान भी मौजूद थे।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts