पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सचिवालय में भारी फेरबदल, 226 अधिकारियों के विभाग बदले

June 20, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। सरकार ने पहली बार सचिवालय में भारी फेरबदल किया है। सस्हायक समीक्षा अधिकारी से लेकर संयुक्त सचिव स्तर के 226 अधिकारियों के विभाग बदल डाले हैं।

secretariat
secretariat

सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव आनंद वर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 13 संयुक्त सचिव, 17 उपसचिव व 33 अनुसचिव के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में इस आदेश के अनुसार सचिवालय की रीढ़ माने जाने वाले अनुभागों के कार्मिकों को ताश के पत्तों की तरह फेंट दिया है। ताजा आदेश में 50 अनुभाग अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। इनमें कई अनुभाग अधिकारी ऐसे भी हैं, जिन्हें पुनः उन अनुभागों में भेजा गया है, जहां वह पहले भी कई साल सेवाएं दे चुके हैं।
इसके अलावा 97 समीक्षा अधिकारियों एवं 16 सहायक समीक्षा अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इनमंे अधिकांश वे अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत थे। सभी कार्मिकों को प्रतिस्थानीय की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल नवीन तैनात वाले विभाग में योगदान देने के निर्देश हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि नवीन तैनाती स्थल पर योगदान न करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध वेतन आहरण रोके जाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा बिना कोई स्पष्टीकरण जारी किए अनुशासनात्मक कार्यवाही का डर भी दिखाया गया है।


Previous Post

क्यों भाए मोदी-शाह को रामनाथ कोविंद

Next Post

...तो ये थे पुलिस आंदोलन के सूत्रधार और मुखबिर!

Next Post

...तो ये थे पुलिस आंदोलन के सूत्रधार और मुखबिर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: डीएम के जब्त की डीएलएम और आरएम की गाड़ियां। वन निगम की लंबित कार्यवाही को लगे पंख ..
  • एक्शन: 1.20 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार प्रभारी सचिव मंडी समिति ..
  • iPhone 17 Series Launch 2025: एप्पल ला रहा है बड़ा बदलाव। जानें फीचर्स और पूरा अपडेट !
  • बड़ी खबर: पूर्व डीएफओ किशन चंद पर ईडी का एक और डंडा। चार्जशीट दाखिल ..
  • एक्सक्लूसिव खुलासा : 90 करोड़ खर्च करने के बाद अब मेट्रो की ज़मीन पर पार्क का प्लान।जमीन खुर्दबुर्द की तैयारी!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!