अब दिखाओ दांत : शासन ने की पहाड़ मे 134 डेंटल सर्जन की तैनाती

सरकार ने 134 नवनियुक्त डेंटल सर्जनों को पहाड़ में तैनाती दी है। यह  डेंटल सर्जन पहाड़ी जनपदों के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए जाएंगे इन में से अधिकांश डेंटल सर्जन दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश  आदि राज्यों से हैं।  देखना यह है कि इनमें से कितने डॉक्टर प्रस्तावित तैनाती स्थल पर ज्वाइन करते हैं तथा […]

सरकार ने 134 नवनियुक्त डेंटल सर्जनों को पहाड़ में तैनाती दी है। यह  डेंटल सर्जन पहाड़ी जनपदों के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए जाएंगे इन में से अधिकांश डेंटल सर्जन दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश  आदि राज्यों से हैं।  देखना यह है कि इनमें से कितने डॉक्टर प्रस्तावित तैनाती स्थल पर ज्वाइन करते हैं तथा कितने नहीं।

पर्वतीय जनपदों के लोगों में दांतों की समस्या काफी गंभीर रहती है तथा अक्सर देखभाल न करने के कारण  दांत काफी कम उम्र में ही खराब हो जाते हैं। किंतु यहां पर ग्रामीण जागरूकता न होने की वजह से दांत के इलाज पर ध्यान देने के बजाय दांत उखड़वाने ही अधिक पसंद करते हैं।

दांतों में पायरिया  और मसूड़ों की बीमारी आम बात है। किंतु सरकारी अस्पतालों में इलाज उपलब्ध न होने और निजी अस्पतालों में मंहगा इलाज  और अधिक समय लगने के कारण लोग दांत निकलवाना ही अधिक पसंद करते हैं । देखना यह है कि नए डेंटल सर्जन के आने पर  इस स्थिति में कितना सुधार आता है । बहर हाल नए डेंटल सर्जन और उनके तैनाती स्थल का ब्यौरा नीचे दी हुई लिस्ट में देखा जा सकता है। पूरी लिस्ट नीचे दी हुई PDF फाइल के लिंक क्लिक करने पर देखी जा सकती है

BDS 119 LIST_1.PDF

BDS 53 LIST_1.PDF

 

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

Related Posts