पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

अमित शाह की आड़ में धंधा!

October 24, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

कड़े निर्णय लेने में फिर ठिठके कदम

दीपावली  की आड़ में डबल इंजन की सरकार एक बार फिर बैकफुट पर है। पहले दीपावली और दशहरे के नाम पर अतिक्रमण हटाओ अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और अब अवैध होर्डिंगों से पूरा शहर पाट दिया गया है। मजेदार बात यह है कि मुख्यमंत्री के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने भी शहर में दर्जनों अवैध होर्डिंगों पर सरकारी योजनाओं को चस्पा कर रखा है। जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री का विभाग ही अवैध काम कर रहा हो, वहां औरों से क्या उम्मीद की जा सकती है?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून प्रवास के बाद उत्तराखंड का तो कोई भला नहीं हुआ, किंतु कुछ धंधेबाजों की जरूर पौ-बारह हो गई। अमित शाह के देहरादून आगमन पर पूरे प्रदेश को अवैध होर्डिंगों से पाट दिया गया। छुटभैयों से लेकर मंत्री-विधायकों तक ने अवैध होर्डिंगों से शहर को बदरंग कर डाला। अमित शाह के जाने के एक महीने बाद भी नगर निगम, जिला प्रशासन या शहरी विकास विभाग के कार्मिकों की हैसियत नहीं कि वो एक भी होर्डिंग हटाने की हिम्मत कर सके। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर वर्षों से टंगा अवैध होर्डिंग अब न सिर्फ पक्का कर दिया गया है, बल्कि उस पर प्रकाश डालने के लिए बिजली की भी व्यवस्था कर दी गई है। इस अवैध होर्डिंग के ठीक सामने अमित शाह के अकेले फोटो के साथ दो विशालकाय होर्डिंग लगाए गए हैं, जिसमें अमित शाह की ओर से लिखा गया है कि संपर्क और संवाद संगठन के प्राण हैं यदि हम वह गंवा देते हैं तो संगठन से प्राण चला जाता है। अब अवैध होर्डिंग लगाने से जिस पार्टी के प्राण बच रहे हों और नगर निगम को चूना लग रहा हो, ऐसी पार्टी पार्टी विद डिफरेंस नहीं होगी तो क्या होगी। इसी के साथ लगे एक और होर्डिंग में अमित शाह की ओर से लिखा गया है कि सत्ता और शासन सुख भोगने के लिए नहीं होता। यह तो दबे, पिछड़े एवं गरीबों के कल्याण और सेवा के लिए होता है। अब ये बात कौन किसे समझाए कि नगर निगम को चूना लगाकर ऐसे होर्डिंग टांगने से यदि दबे, पिछड़े और गरीबों का कल्याण होता है तो सारी गरीबों की बस्तियों में यही होर्डिंग लगा देने चाहिए।


Previous Post

सचिवालय में फाड़ी जा रही हैं घोटालों की सैकडों फ़ाइलें!

Next Post

लोक विशेषज्ञ डॉ. शेर सिंह पांगती के विषय मे कुछ जानकारी

Next Post

लोक विशेषज्ञ डॉ. शेर सिंह पांगती के विषय मे कुछ जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!