पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

आप भी रह जाओगे दंग!! उत्तरकाशी के इस गांव में है ऐतिहासिक जेल

September 28, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

मालगुजारी बंद हो गयी किन्तु राजा का कर नहीं देने पर मलगुजारों द्वारा दी जाने वाली सजा की आज भी गवाह है गोरसाली की ये जेल!

 

गिरीश गैरोला 

 

आज से 100 वर्ष पूर्व राजे रजवाडों  के समय मे जब न तो मोटर थी और न ही सड़क, तब भी समाज मे ‘कर व्यवस्था’ थी और इस  सामाजिक व्यवस्था मे बाधा डालने वालों को दंडित करने वालों के लिए  सजा का भी प्रविधान था।

आरंभिक काल मे शारीरिक शक्ति से भरपूर बीर भडों की कहानियों से लोकगीत भरे पड़े हैं। उसके बाद राजशाही  में मालगुजारी व्यवस्था हुई और उन्ही के पास ‘कर’ एव अन्य सामाजिक व्यवस्थाओं के पालन कि ज़िम्मेदारी आन पड़ी।

उत्तरकाशी जनपद मे गोरसाली गांव के 71 वर्षीय बुजुर्ग कमल सिंह राणा कहते हैं कि उनके बाप –  दादाओं से कहानियों मे सुना है कि पंचायती कारोबार की  नाफरमानी करने पर हाथ-पैर बांध कर सजा के तौर पर जेल मे डाले जाने की व्यवस्था थी।

 

उत्तरकाशी के टकनौर क्षेत्र मे गोरसाली गांव मे मौजूद पौराणिक जेल का एक हिस्सा बदलते समय के साथ अब घर का रूप ले चुका है और भाई-बाँट के बाद इसमे परिवर्तन  भी कर दिया गया है। फिर भी पुरखों की याद को जिंदा रखने के लिए जेल का एक हिस्सा आज भी अपने पुराने स्वरूप मे मौजूद है।

जेल तीन मंज़िला है और कैदी को सबसे ऊपरी मंजिल से नीचे उतारा जाता था। निचली मंजिल मे रोशनी के लिए छोटी  खिड़की ही थी और कोई दरवाजा नहीं था।

सजा समाप्त होने पर निचले कमरे से कैदी को ऊपर निकालने के लिए सीढी का प्रयोग किया जाता था। वर्तमान मे इस पीढ़ी के कृष्ण राणा ही गांव मे अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं बाकी सभी लोग गांव से पलायन कर अन्यत्र  बस चुके हैं।ण

गांव के ही वीरेंद्र सिंह पँवार ने बताया कि उस जमाने मे शिंगया और ढेबरी दो भाई बीर भड के रूप मे विख्यात थे और अपने शारीरिक बल की परख के लिए वे दूसरों के अन्न कोठारों पर भी धावा बोलते थे और विरोध करने वालों को युद्ध की चेतवानी देते  थे। तत्कालीन व्यवस्था मे इन दोनों भाइयों सींगिया और ढेबरी को ही गांव का जागीरदार बना दिया गया और पंचायत के फैसलों की नाफरमानी करने वालों को सजा देकर जेल मे डालने का अधिकार भी दे दिया गया। कालांतर मे राजाओं द्वारा भी इन्ही बीर भड़ों को मालगुज़ार नामित किया गया।

जिन पर सरकारी कर जमा करवाने और सामाजिक व्यवस्था  बनाए रखने की ज़िम्मेदारी दी गयी। उस वक्त तक भी इस जेल का बराबर उपयोग होता रहा। आज भी क्षेत्र के आठ गांवों लाटा , सेंज , जखोल , गोरसाली , जोंकाणी , पोखरी और गैरी आठ गांवों को मिलकर अठगांई कहा जाता है।  जिसका एक मालगुज़ार होता था।कालांतर मे मालगुजारी की इस व्यवस्था को काला कानून बताकर इसको समाप्त  कर दिया गया।किन्तु मलगुजारों द्वारा दी जाने वाली सजा की गवाह ये जेल आज भी इतिहास की धरोहर के रूप मे मौजूद है।

Previous Post

वीरान गांव मे होम स्टे योजना से लौटी रंगत

Next Post

 एनएच 74 घोटाला: IAS के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सीधे केंद्र से मांगी वाई श्रेणी सुरक्षा 

Next Post

 एनएच 74 घोटाला: IAS के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने सीधे केंद्र से मांगी वाई श्रेणी सुरक्षा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 70% मतदान। अब 31 को खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत 
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!