आम तोड़ रही नाबालिग से किया दुष्कर्म

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में एक नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन नाबालिग बच्चियों के साथ पहले ही छेड़ छाड़ करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में एक नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन नाबालिग बच्चियों के साथ पहले ही छेड़ छाड़ करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/vraAgb5Ppw4

 

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित भूत बंगला निवासी एक नाबालिग कल दोपहर में अपनी नानी के प्रीत वीहार वाले घर गयी थी । देर शाम नाबालिग आम के पेड़ से आम तोड़ते देखी गई, जिसके बाद वो अचानक गायब हो गयी। नाबालिग के काफी देर तक नहीं मिलने के बाद, परिजनों द्वारा बच्ची के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इसके कुछ समय बाद बच्ची घर लौट आई और उसने पूरी घटना परिजनों को बतायी । पुलिस ने पोक्सो और अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए नाबालिग का मैडिकल कराया। नाबालिक के साथ दुराचार और अप्राकृतिक यौन शोषण के प्रयास की पुष्टि हुई। नाबालिक की कमजोर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
बच्ची से दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एस.एस.पी.बरिंदर जीत सिंह के निर्देश पर ट्रक कंडक्टरी करने वाले आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। रम्पुरा क्षेत्र में नाबालिग को आम देने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म व प्रयास और मारपीट के मामले में स्थानीय लोगों द्वारा रम्पुरा के रहने वाले शिवम उर्फ ‘शिवा’ को पकड़कर पहले बच्चियों से पहचान कराई गई। इसके बाद पब्लिक ने आरोपी शिवा के बाल काटकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कड़ाई से पूछताछ में शिवा ने सबकुछ कुबूल कर लिया। मामले में बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिराफ्तार कर लिया।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts