आयुष्मान कार्ड पर फ़्री डायलिसिस

पहाड़ से आए मरीजों की डायलिसिस में हो रही मदद हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित राही केयर निजी डायलिसिस संस्थान में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क डायलसिस करायी जा रही हैं एवं जिस पर आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें सरकारी दरों जितना ही खर्च देना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस के मरीजों की संख्या काफी […]

पहाड़ से आए मरीजों की डायलिसिस में हो रही मदद

हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित राही केयर निजी डायलिसिस संस्थान में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क डायलसिस करायी जा रही हैं एवं जिस पर आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें सरकारी दरों जितना ही खर्च देना पड़ रहा है।
सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस के मरीजों की संख्या काफी अधिक होने से मरीजों को बहुत परेशानी होती है खासकर पहाड़ से आए मरीजों को परेशानी अधिक होती है। पर पिछले काफी समय से निजी डायलिसिस केयर में आयुष्मान से इलाज मिलने से काफी हद तक सहूलियत होती नजर आ रही है।

राही केयर के मैनेजर हरीश बधानी ने बताया कि जनवरी माह से आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क सेवा दी जा रही है एवं अब तक 1000 से अधिक डायलिसिस हो चुकी हैं हरीश ने बताया कि प्रतिदिन तीन शिफ्ट में 21 डायलिसिस कराई जाती हैं एवं सेंटर में 7 डायलिसिस मशीनें हैं।

संस्थान में मरीजों की देखभाल अच्छे से करी जाती है और हमारा उद्देश्य है कि सरकार के मानकों के अनुसार मरीज को हर सुविधा मिले।

Also Read This

बड़ी खबर : बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा नौटियाल

नैनीताल/रिपोर्ट - कमल जगाती विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली 'थाली भेंट' की गणना के दौरान कथित वित्तीय अनियमितता का...

Join Indian Army : बिना पेपर आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का शानदार मौका , 380 पदों पर भर्ती; 18 लाख मिलेगा पैकेज !

नई दिल्ली: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग छात्रों और युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। भारतीय सेना (Indian...

Related Posts