इस जनपद मे ई चालान शुरू। पहले दिन 13 चालान !

उत्तरकाशी में आज से शुरू हुआ ई चालान ।ऑनलाइन सर्वर से जुड़ेगा ये चालान । अन्य जनपदो में जाकर चालान न  भुगतने वालों पर लगेगी लगाम । एआरटीओ उत्तरकाशी कुलवंत  चौहान ने पहले दिन किए है 13  चालान। परिवहन विभाग को मिला टैब और प्रिंटर। गिरीश गैरोला उत्तरकाशी जनपद में आज से परिवहन विभाग ने  भी ई […]

उत्तरकाशी में आज से शुरू हुआ ई चालान ।ऑनलाइन सर्वर से जुड़ेगा ये चालान । अन्य जनपदो में जाकर चालान न  भुगतने वालों पर लगेगी लगाम । एआरटीओ उत्तरकाशी कुलवंत  चौहान ने पहले दिन किए है 13  चालान। परिवहन विभाग को मिला टैब और प्रिंटर।

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी जनपद में आज से परिवहन विभाग ने  भी ई – चालान की शुरुआत कर दी है।  एआरटीओ कुलवंत चौहान ने डुंडा कस्बे में पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया जिसमे उन्होंने  ई चालान के जरिए  पहले दिन 13 चालान किए ।

एआरटीओ कुलवंत चौहान ने बताया कि ई -चालान के जरिए उन्हें एक टैब और प्रिंटर मिले हैं जो ऑनलाइन सर्वर से जुड़े हुए हैं।  किसी भी  वाहन का चालान होने पर उसे पूरे देश में कहीं भी देखा जा सकता है । अब तक वाहन के चालान होने पर वाहन चालक दूसरी जनपदों में जाकर डुप्लीकेट पेपर निकाल लेते थे और चालान भुगतने भी नहीं आते थे । अब ऐसे फर्जी कार्यों पर लगाम लगेगी और देश के किसी भी कोने में कब- कब  चालान  हुआ है इसकी ऑनलाइन जानकारी मिल  जाएगी।

 

Also Read This

बड़ी खबर : 9 साल बाद श्रीनगर की सड़कों पर दौड़ी सिटी बस। सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट - जयप्रकाश नोगाई पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर शहर के लोगों का करीब नौ साल का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से बंद...

पगडंडियों से पदक तक… मीनाक्षी रावत ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय

नौगांव, यमुना घाटी/उत्तरकाशी,1 नवंबर 2026रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडी किसान परिवार की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो स्वर्ण पदक, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

Related Posts