उद्धार है हरिद्वार

भाजपा की एक नेत्री का आजकल जवानी की अवसान बेला में प्रेम जवान हो रहा है। पहले जिससे प्रेम हुआ, वह परवान चढ़ा नहीं। प्यार का अंकुर पौधा बनने से पहले मुरझा गया और ख्वामखाह अफसाने बन गए। जब तक वास्तविकता के धरातल पर उतरी, तब तक विवाह कर गृहस्थी बसाने की उमर चली गई। […]

भाजपा की एक नेत्री का आजकल जवानी की अवसान बेला में प्रेम जवान हो रहा है। पहले जिससे प्रेम हुआ, वह परवान चढ़ा नहीं। प्यार का अंकुर पौधा बनने से पहले मुरझा गया और ख्वामखाह अफसाने बन गए। जब तक वास्तविकता के धरातल पर उतरी, तब तक विवाह कर गृहस्थी बसाने की उमर चली गई।
अब सुना है भाजपा की यह नेत्री समझ चुकी है कि बिना सांसारिक सुख भोग के इस दुनिया से विदा हुए तो आध्यात्म की मंजिल भी अधूरी रह जाएगी। कुछ-कुछ ऐसा ही ब्रह्म ज्ञान हरिद्वार के एक आश्रम में रहने वाले संत जी को भी हो गया। बस फिर क्या था। भाजपा नेत्री अक्सर चुपचाप उत्तराखंड का दौरा बनाकर हरिद्वार के आश्रम तक सिमटकर रह जाती हैं। उत्तराखंड के कई कार्यक्रम भाजपा नेत्री के कर कमलों से शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, किंतु क्या करें, चलो कोई बात नहीं। राम तेरी गंगा कम से कम हरिद्वार तक तो मैली नहीं है!

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

Related Posts