ऊर्जा प्रदेश: चोरी की बिजली से रोशन भाजपा विधायक की ससुरालः जुर्माने पर भारी सत्ता का जोर!

 राज्य बनने के बाद से बिजली भले ही जितनी पैदा हो रही हो, किंतु ऊर्जा प्रदेश का मुहावरा तो वाकई मंत्री, विधायकों और ऊंची पहुंच वाले लोगों पर जरूर फिट बैठता है।  लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के साले का घर जरूर बिजली की चोरी से जगमग रहा है। लक्सर में लगातार बिजली चोरी […]

 राज्य बनने के बाद से बिजली भले ही जितनी पैदा हो रही हो, किंतु ऊर्जा प्रदेश का मुहावरा तो वाकई मंत्री, विधायकों और ऊंची पहुंच वाले लोगों पर जरूर फिट बैठता है।
 लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के साले का घर जरूर बिजली की चोरी से जगमग रहा है। लक्सर में लगातार बिजली चोरी की शिकायतों पर देहरादून से ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम गई हुई थी। छापेमारी के दौरान एक घर मे बिजली के कनेक्शन को सीधे जोड़कर  .803 किलो वाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
 हंगामा हुआ तो पता चला कि यह तो अकौढा खुर्द गांव में विधायक संजय गुप्ता के साले अरुण का घर है।
 किंतु अब क्या किया जा सकता था! इस इलाके मे और भी बिजली चोरी के मामले पकड़े जा चुके थे। विधायक के घर से बिजली चोरी में प्रयुक्त केबिल और अन्य सामग्री कब्जे में ले ली गई। बिजली विभाग की ओर से एसडीओ अमीचंद ने विधायक के साले पर भी लक्सर कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
 इसके बाद विजिलेंस टीम ने और जगह भी छापेमारी की एसडीओ अमीचंद का कहना है कि बिजली चोरी में किसी को नहीं बख्शा जाएगा। उधर 2 दिन बीत जाने के बाद भी विधायक के साले ने न तो बिजली का बिल जमा किया है और न ही जुर्माना।
 लक्सर के कोतवाल श्री राणा का कहना है कि जल्दी ही बिजली चोरों के खिलाफ दबिश दी जाएगी तथा यदि जुर्माना जमा नहीं किया गया तो गिरफ्तारी करके अभियुक्तों को जेल भेज दिया जाएगा। भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने साले अरुण के बिजली चोरी में लिप्त होने से अपना दामन छुड़ाते हुए कहा कि वह किसी की पैरवी नहीं करेंगे यदि उन्होंने गलत किया है तो वही जिम्मेदार है। और कानून अपना काम करेगा।देखना यह है कि पुलिस क्या ऐक्सन लेती है।

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

Related Posts