एक्जिट पोल की खुली पोल। उत्तराखंड से बड़ा खुलासा

मामचन्द शाह  रविवार को सार्वजनिक हुए एग्जिट पोल की ढोल की पोल खुलनी शुरू हो गई है। इसकी पोल तब खुली, जब एक सर्वे में आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में 2.9 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया कहती हैं कि एग्जिट पोल का […]

मामचन्द शाह 

रविवार को सार्वजनिक हुए एग्जिट पोल की ढोल की पोल खुलनी शुरू हो गई है। इसकी पोल तब खुली, जब एक सर्वे में आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में 2.9 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गई है।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया कहती हैं कि एग्जिट पोल का इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है कि जब आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में चुनाव ही नहीं लड़ा और उसे भी वोट प्रतिशत मिला दिखाया हुआ है।

एग्जिट पोल  के आंकड़ों को पढ़कर सोशल मीडिया में भी खूब चटखारे लिए जा रहे हैं। दरअसल टाइम्स नाउ न्यूज चैनल के एग्जिट पोल की ढोल की पोल ऐसे खुली, जब टाइम्स नाउ ने अपने सर्वे में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को 2.9% वोट दिए जाने की बात कही गई है।

 

सवाल यह है कि जब आप ने उत्तराखंड में किसी भी सीट पर चुनाव लड़ा ही नहीं तो फिर ऐसे में आप को ये वोट मिल कैसे गए?

एग्जिट पोल को लेकर इस समाचार चैनल में इतना उत्साह रहा कि उसने अपने उत्तराखंड के संवाददाताओं को पूछना भी जरूरी नहीं समझा। यदि उत्तराखंड के संदर्भ में स्थानीय संवाददाताओं से उत्तराखंड का समीकरण पूछा जाता तो वह जरूर यहां आम आदमी पार्टी  के चुनाव न लड़ने की बात कहते।

कुल मिलाकर अधिकांश एग्जिट पोल के मुताबिक उनकी अपनी अपनी विश्वसनीयता हो सकती है, लेकिन एक समाचार चैनल के आंकड़ों से यह तो साबित हो ही गया है कि एग्जिट पोल भी हवा में जुटाए जा रहे हैं।

Also Read This

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

Related Posts