एक्शन: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार । जानिए कैसे चलाता था पूरा रैकेट

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट नॉर्थ 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। […]

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर क्राइम पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

आरोपी को बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट नॉर्थ 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंकिंग डिटेल उपलब्ध कराकर संगठित साइबर अपराध को अंजाम देता था।

मोबाइल हैक कर कंपनी के खाते से उड़ाए थे 24.95 लाख रुपये

एसटीएफ के अनुसार, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसका मोबाइल हैक कर ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। इसके बाद उसकी कंपनी के बैंक खाते से 24.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण के बाद एसटीएफ की टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई। कार्रवाई के दौरान हाबरा बाजार, नॉर्थ 24 परगना से मुख्य आरोपी जियाउर गाजी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में हुआ बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध कराकर आर्थिक लाभ कमाता था। उसने अपने नाम पर करीब 12 बैंक खाते खुलवाए थे। इसके अलावा अन्य लोगों के नाम से भी खाते खुलवाकर उनकी बैंकिंग डिटेल साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी खातों में आने वाली ठगी की रकम को चेक और एटीएम के माध्यम से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करता था।

फर्जी फर्म बनाकर खोले कई बैंक खाते

एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने “गाजी इंटरप्राइजेज” के नाम से फर्जी फर्म बनाकर कई बैंकों में खाते खुलवाए थे। देहरादून के पीड़ित से ठगी गई रकम को भी तीन अलग-अलग बैंक खातों में तीन ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर किया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था और वह संगठित साइबर गिरोह का सक्रिय सदस्य था।

आरोपी के पास से बरामद हुआ सामान

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने:

  • 2 डेबिट कार्ड
  • 3 सिम कार्ड
  • 3 मोबाइल फोन

बरामद किए हैं। इन सभी को विधिवत जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

एसएसपी एसटीएफ का बयान

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में बरामद डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है और इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : गैंगरेप केस के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार । एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के चर्चित रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...

बड़ी खबर : 16 करोड़ की लागत से बना नंदा की चौकी का पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंसा

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts