ब्रेकिंग: खंड विकास अधिकारियों की नई तैनाती आदेश जारी।  जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून। जयप्रकाश नौगाई  उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक खंड विकास अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर पदोन्नति देने के बाद उनकी नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। शासनादेश के तहत प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में 36 खंड विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। ग्राम्य विकास अनुभाग-1 […]

देहरादून। जयप्रकाश नौगाई 

उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक खंड विकास अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर पदोन्नति देने के बाद उनकी नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। शासनादेश के तहत प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में 36 खंड विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है।

ग्राम्य विकास अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को पदोन्नति के फलस्वरूप खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। पद का वेतनमान ₹56,100 से ₹1,77,500 (लेवल-10) निर्धारित है।

36 अधिकारियों को मिली नई तैनाती

शासनादेश के मुताबिक अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग विकासखंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी समेत कई जिलों के विकासखंड शामिल हैं।

तैनाती सूची इस प्रकार है:

क्रमखंड विकास अधिकारीनई तैनाती
1राजेश कुमार यादवबाजपुर, ऊधमसिंह नगर
2नरेश चन्द्र स्यालगंगोलीहाट, पिथौरागढ़
3राकेश बिष्टजौनपुर, टिहरी
4रोशन लालखिर्सू, पौड़ी
5रेनू बिष्टताड़ीखेत, अल्मोड़ा
6शिव सिंह भण्डारीकर्णप्रयाग, चमोली
7सुरेश चन्द्र पन्तजौलजीबी, पिथौरागढ़
8वीरेन्द्र सिंह असवालपोखड़ा, पौड़ी
9पवन सिंह सैनीदेवप्रयाग, टिहरी
10अर्जुन सिंह रावतथलीसैंण, पौड़ी
11चित्रा राम आर्यसितारगंज, ऊधमसिंह नगर
12मनोज प्रकाशचकराता, देहरादून
13मनोज कठौरीकल्जीखाल, पौड़ी
14खिलानन्द शर्माबेरीनाग, पिथौरागढ़
15विजय प्रसाद पुरोहितताकुला, अल्मोड़ा
16सूर्य प्रकाश शाहजाखणीधार, टिहरी
17आनंद सिंह राणाबौराड़ी, पौड़ी
18अरुण कुमार भट्टनरेंद्रनगर, टिहरी
19मोहन प्रसाद जोशीजोशीमठ, चमोली
20चन्द्र प्रकाश बधानीनंदानगर, चमोली
21रमेश चन्द्र जोशीबिण, पिथौरागढ़
22किशोर सिंह बिष्टरामनगर, नैनीताल
23जितेन्द्र सिंह नेगीनारायणबगड़, चमोली
24आनंद स्वरूप ग्वासीकोटीगरुड़, बागेश्वर
25शीशपाल सिंहचिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी
26तनवीर असगरजसपुर, ऊधमसिंह नगर
27भगवान सिंह बिष्टहल्द्वानी, नैनीताल
28जगदीश चन्द्र पन्तधारी, नैनीताल
29राजेन्द्र सिंह बिष्टडोईवाला, देहरादून
30गंगा प्रसाद लखेड़ापुरोला, उत्तरकाशी
31कैलाश चन्द्र रमोलादशोली, चमोली
32दिलेश्वर पन्तजखोली, रुद्रप्रयाग
33दिनेश सिंह नेगीपोखरी, चमोली
34भीम सिंह नेगीकपकोट, बागेश्वर
35महावीर सिंहनैनीडांडा, पौड़ी
36महेश चन्द्र गंगवारओखलकांडा, नैनीताल

विशेष प्रशिक्षण के बाद संभालेंगे कार्यभार

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत खंड विकास अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण (SIR)-2026 की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद ही उनके पदोन्नत कार्यस्थल पर कार्यमुक्त किया जाएगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि शासनादेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Also Read This

बड़ी खबर: जर्जर भवनों पर डीएम सख्त। चिन्हीकरण के निर्देश

तकनीकी जांच के बाद ही भवन को जर्जर घोषित करें: जिलाधिकारी एसडीएम, नगर निकायों को जर्जर भवनों के सर्वेक्षण और चिन्हीकरण के निर्देशदेहरादून,...

बड़ी खबर: शुद्धिकरण मामले में पहली FIR दर्ज, कांग्रेस की बड़ी जीत 

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में पुलिस ने पहली...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts