एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के दो राज्यसभा सांसद पहली बार मैदान में

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा कांग्रेसी के प्रत्याशी नामांकन करवा चुके हैं। पूरे प्रदेश की पांचों सीटों पर आमने सामने का मुकाबला है। उत्तराखंड के लिहाज से जो बात अभी तक मीडिया में भी नहीं आई, वह यह है कि उत्तराखंड के तीन राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, राज बब्बर और प्रदीप टम्टा […]

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा कांग्रेसी के प्रत्याशी नामांकन करवा चुके हैं। पूरे प्रदेश की पांचों सीटों पर आमने सामने का मुकाबला है।

उत्तराखंड के लिहाज से जो बात अभी तक मीडिया में भी नहीं आई, वह यह है कि उत्तराखंड के तीन राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, राज बब्बर और प्रदीप टम्टा में से अनिल बलूनी को छोड़कर दोनों राज्य सभा सांसद भी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
 प्रदीप टम्टा अल्मोड़ा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस के ही राज बब्बर उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 उत्तराखंड के राज्यसभा सांसदों का इस प्रकार लोकसभा चुनाव लड़ने का यह पहला संयोग है। इससे पहले कभी कोई ऐसा वाकया नहीं हुआ, जब उत्तराखंड के किसी राज्य सभा सांसद को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया हो। देखना है कि कांग्रेस द्वारा अपने दोनों राजसभा सांसदों को लोकसभा के लिए मैदान में उतारने का यह फार्मूला कितना कारगर होता है !

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts