एक्सक्लूसिव :चैंपियन ने फिर फेंका नया पासा

हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के पीछे पड़े कई भाजपा नेता लोकसभा टिकट के अनाउंसमेंट से कुछ घंटे पहले भी पुरजोर कोशिश में लगे हैं कि किसी तरह से रमेश पोखरियाल निशंक का पत्ता कट जाए और हरिद्वार लोकसभा का टिकट उन्हें मिल जाए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल टिकट के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। कल तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से 36 का आंकड़ा रख भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से त्रिवेंद्र रावत की शिकायत करने वाले चौथी बार के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आज भारतीय जनता पार्टी के खाते में ₹1,11000 का चेक भेंट कर दिया।

यह चेक उस वक्त दिया गया जब न तो  भारतीय जनता पार्टी ने किसी तरह कोई चंदा अभियान चला रखा है, न ही किसी ने चैंपियन से यह धनराशि मांगी है।

चैंपियन 1,11000 के चेक का पासा लोकसभा चुनाव 2019 में हरिद्वार लोकसभा सीट से अपनी पत्नी कुंवरानी देवयानी को टिकट दिलाने के लिए माहौल बनाने हेतु दिया है देखना है कि चैंपियन का यह नया पासा कितना काम करता है !

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts