एक्सक्लूसिव: दून के नौटियाल अंबानी के शाही मेहमान

देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल अंबानी परिवार में शाही विवाह उत्सव के मेहमान   गत लगभग एक वर्ष से अंबानी परिवार में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रमों के क्रम में 11 मार्च 2019 को अंबानी परिवार के मुंबई स्थित ‘जिओ गार्डन’ में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश विदेश के हजारों […]

देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल अंबानी परिवार में शाही विवाह उत्सव के मेहमान 

 गत लगभग एक वर्ष से अंबानी परिवार में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रमों के क्रम में 11 मार्च 2019 को अंबानी परिवार के मुंबई स्थित ‘जिओ गार्डन’ में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश विदेश के हजारों अति विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
रामशरण नौटियाल एवं उनके सुपुत्र बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल भी समारोह में  मेहमानों के रूप में उपस्थित थे। जुबिन नौटियाल सगाई से लेकर समारोह के मुख्य समारोह के हर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
 यहां तक कि गत 23 व 24 फरवरी को अंबानी परिवार द्वारा स्विट्जरलैंड में आयोजित दो दिवसीय समारोह में भी जुबिन नौटियाल परिवार के साथ गए थे।
 एक प्रश्न के उत्तर में जुबिन कहते हैं कि इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद संपूर्ण परिवार बहुत ही साधारण एवं शालीन है। ऐसा उदाहरण दुनिया में शायद ही कहीं देखने को मिलेगा।” मैं इनसे मिलकर बहुत खुश किस्मत हूं।”
 रामशरण नौटियाल कहते हैं कि “मेरे लिए यह जीवन का एक अलग ही तजुर्बा था, बयान नहीं कर सकता।”
 ( फोटो : बाएं से रामशरण नौटियाल, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी एवं नवविवाहित आकाश अंबानी)

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts