एक्सक्लूसिव: राज्य मे अवकाश, शोक के भाव। यहां दफ्तर खुले थे थोक के भाव

एक्सक्लूसिव : कैबिनेट मंत्री के शोक में राजकीय अवकाश के बावजूद खुले रहे सरकारी कार्यालय भूपेंद्र कुमार उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय प्रकाश पंत के निधन के बाद आज 6 जून को राजकीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उत्तराखंड के कई अहम कार्यालय आज खुले रहे और उनमें बाकायदा काम काज भी […]

एक्सक्लूसिव : कैबिनेट मंत्री के शोक में राजकीय अवकाश के बावजूद खुले रहे सरकारी कार्यालय
भूपेंद्र कुमार

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय प्रकाश पंत के निधन के बाद आज 6 जून को राजकीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन उत्तराखंड के कई अहम कार्यालय आज खुले रहे और उनमें बाकायदा काम काज भी सामान्य दिनों की तरह ही चलता रहा।

 अहम सवाल यह है कि क्या कामकाज की इन कार्यालय में इतनी अधिकता है अथवा इन्हें कैबिनेट मंत्री के निधन पर राज्य शोक का जरा भी लिहाज नहीं रहा।

 देहरादून में उप जिला कार्यालय सदर कलेक्ट्रेट देहरादून का कार्यालय खुला रहा। जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून भी खुला रहा और आम जनता ने यहां अपना काम भी कराया। साथ ही खनन अनुभाग में भी काम चलता रहा। इसके अलावा नजारत का दफ्तर भी खुला रहा।

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भी एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने अवकाश के बावजूद कार्यालय खुला रखा और सभी कर्मचारी की सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज करते रहे।
ऐसा काम काज इन विभागों में अन्य दिनों में भी हो तो क्या कहना !

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts