एक्सक्लूसिव वीडियो : पूर्व मंत्री ने कहा “खंडूरी ने किया भाजपा से छल। खंडूड़ी नाम के सारे छल करेंगे।”

देहरादून देहरादून में आज भाजपा का दामन थामते हुए पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया ने बड़ा बयान दिया। पौड़ी सीट के बारे मे पूछने पर फोनिया ने कहा कि “भुवन चंद्र खंडूड़ी ने भाजपा के साथ छल किया है और जितनी भी खंडूड़ी नाम के लोग होंगे हैं, वह सब भाजपा के साथ छल कपट […]

देहरादून देहरादून में आज भाजपा का दामन थामते हुए पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया ने बड़ा बयान दिया। पौड़ी सीट के बारे मे पूछने पर फोनिया ने कहा कि “भुवन चंद्र खंडूड़ी ने भाजपा के साथ छल किया है और जितनी भी खंडूड़ी नाम के लोग होंगे हैं, वह सब भाजपा के साथ छल कपट करेंगे।”
देखिए वीडियो

https://youtu.be/jtmrrDaV8ZM

 फोनिया के इस बयान से सियासत गर्मा सकती है। यह बयान एक पूरे जाति समूह पर आरोप लगाने वाला है और उनकी निष्ठाओं को संदेह के घेरे मे लाने वाला बयान है।
 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में आज केदार सिंह फोनिया, रिटायर्ड आईएएस सुवर्धन शाह, पूर्व आईएएस और लोक सेवा आयोग के सदस्य एम सी उप्रेती ने भाजपा ज्वाइन की।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल की मौजूदगी में ये सब भाजपा मे शामिल हुए।
केदार सिंह फोनिया यूपी और उत्तराखंड के मंत्री भी रहे हैं।
केदार सिंह फोनिया ने भाजपा से नाराज होने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। आज उन्होंने फिर से घर वापसी की है। गौरतलब है कि केदार सिंह फोनिया भुवन चंद्र खंडूरी के बाल सखा रहे हैं लेकिन खंडूरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद वांछित तवज्जो न मिलने से फोनिया खंडूरी को पद से हटाने मे भी आगे रहे और फिर मनमुटाव बढ़ता चला गया था।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts