एक्सक्लूसिव वीडियो: भालू की जान बचाने गये डाक्टर को जान के पड़े लाले

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में ब्लैक हिमालयन भालू का रैस्क्यू करने गए डॉक्टर पर घायल भालू ने हमला बोल दिया। डॉक्टर ने बमुष्किल भागकर अपनी जान बचाई। टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर भालू को रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेजा। देेखिए वीडियो  https://youtu.be/vFSggOS_MBM बुधवार सवेरे जंगल मे घांस काटने गई महिलाओं ने घायल भालू को देखा […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में ब्लैक हिमालयन भालू का रैस्क्यू करने गए डॉक्टर पर घायल भालू ने हमला बोल दिया। डॉक्टर ने बमुष्किल भागकर अपनी जान बचाई। टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर भालू को रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेजा।
देेखिए वीडियो 

https://youtu.be/vFSggOS_MBM

बुधवार सवेरे जंगल मे घांस काटने गई महिलाओं ने घायल भालू को देखा जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया। शाम को कॉर्बेट पार्क और नैनीताल जू की रैस्क्यू टीमें बजून पहुंची।

https://youtu.be/GQosBbrKyvM

गांव से लगे घने जंगल में भालू घायल मिल गया। भालू के समीप जाते ही वो कॉर्बेट के वेटनरी डॉक्टर दुष्यंत शर्मा पर झपट गया। डॉक्टर व फारेस्ट टीम भागकर सुरक्षित जगह पहुंची।

https://youtu.be/FfRHxncPfCI

भालू ने मनुष्य से दूरी बनाई और खाई की तरफ निकल गया। डॉक्टरों ने उसे ट्रेंक्यूलाइज किया और गांव से नीचे मुख्य सड़क तक ले गए । जू के वेटनरी डॉक्टर हिमांशु पांगती ने भी इंजेक्शन लगाने में अहम योगदान दिया। रेंजर ममता चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली जिसके बाद रामनगर और नैनीताल की टीमों को अलर्ट कराकर मौके के लिए भेजा गया। टीम ने मशक्कत के बाद ब्लैक हिमालयन भालू को रैस्क्यू किया। भालू को रानीबाग Lके जाय गया है जहां उसका इलाज चलेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts